हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गाजियाबाद निवासी चार वर्षीय मासूम नितिन का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मासूम की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है। परिजनों ने साथ ही लापता बच्चे की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
बता दें कि चार वर्षीय नितिन और उसके परिवार के लोग कार्तिक अमावस्या पर ब्रजघाट पर गंगा स्नान करने आए थे। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के रविदास नगर पटेल नगर थर्ड निवासी नीरज के परिवार के सभी लोग सुबह करीब चार बजे गंगा में स्नान कर रहे थे। उनका चार वर्षीय पुत्र नितिन वस्त्रों के पास खड़ा हुआ था। जब परिजन स्नान करके वापस लौटे तो देखा वहां से नितिन गायब था। परिजनों ने तलाशा लेकिन नितिन का कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है जो जनपद हापुड़ के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर जाकर जांच कर रही हैं।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105




























