
👁 10 views Views
पुलिस ने साइबर ठगों के हलक से निकलवाए ठगी के रूपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने साइबर ठगों के हलक से ठगी 24 हजार रूपए निकलवा कर पीड़ित को वापिस दिलाए है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आदेशानुसार जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के 24 हजार रूपये (शत-प्रतिशत) उसके बैक खाते में वापिस करा दिए।बता दे कि गांव हरोडा के प्रमोद कुमार से ठगो ने यूपीआई के माध्यम से 24 हजार रूपए ठग लिए थे।पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

































