हापुड़ में पुलिस का फ्लैग मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव व त्यौहारों को लेकर जनपद हापुड़ पुलिस पूरी तरह चौकन्नी होकर अलर्ट मोड़ पर है और खलल डालने वालों को किसी भी तरह बख्शने के मूड में नहीं है। जनपद की पुलिस मुख्य मार्गों, सम्पर्क मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त कर रही है और संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही है।
शनिवार की रात को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अगुवाई में पुलिस बल व पैरा मिलिट्री फोर्स ने हापुड़ नगर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि आस-पास संदिग्ध गतिविधियां होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। हापुड़ नगर के अतिरिक्त जनपद हपुड़ के अन्य थाना क्षेत्रों के अंतर्गत पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स फ्लैग मार्च व गश्त कर रही है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093



























