👁 0 views Views
पुलिस ने गुम बालक को खोज निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गुम हुए एक दस वर्षीय बालक को खोज कर उसके परिवारजनों को सौंप दिया। बात सोमवार, 24 जुलाई की है जब एक व्यक्ति ने थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना दी कि उसका 10 साल का बेटा बाजार से सामान लेने गया था, परंतु वह लौटा नहीं है। पुलिस ने बालक की खोज के लिए अभियान चलाया और गुम बालक को खोज निकाला। बालक के परिवारजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536

































