
किसान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में नाली निर्माण के विवाद में चली गली में किसान बाल-बाल बच गया। किसान बलिराम पर अनिकेत पुत्र पप्पू ने तमंचा तानकर फायर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव मुक्तेश्वरा के बलिराम ने बताया कि वह खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे भाई जय सिंह के साथ मुक्तेश्वरा के जंगल स्थित खेतों पर सिंचाई के लिए नाली बना रहे थे। तभी गोहरा आलमगीरपुर का अनिकेत भी पहुंच गया। आरोपी ने नाली बनाने पर आपत्ति करते हुए दोनों भाइयों से गाली-गलौज की। इस पर किसान ने सफाई दी कि उनके खेत है और नाली वैद्य है लेकिन बात बिगड़ गई। क्रोधित अनिकेत ने तमंचा निकाल लिया और पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस दौरान दोनों भाई यहां-वहां भागने लगे और खुद को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733































