
पुलिस कंडम वाहनों के निस्तारण में जुटी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के विभिन्न थानों में पड़े कंडम वाहनो के निस्तारण में जुटी है और लावारिस व जब्त वाहनों को नीलामी के जरिए बेच रही है।
वर्ष 2021 से 2024 तक के थाना हापुड़ देहात परिसर में खड़े 17 वाहनों का पुलिस ने निस्तारण कर दिया।
पुलिस अधीक्ष कुँवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में थाना हापुड़ देहात परिसर में वर्ष 2021 से 2024 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 17 वाहनों की नियमानुसार नीलामी सोमवार को की गई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक ऊंची बोली 4,18,200/-रुपये लगाई गई।
बता दे कि पुलिस इससे पूर्व भी अन्य थानो मे लावारिस वाहनो का निस्तारण कर चुकी है।
हापुड़ से खरीदें गिटार, पियानो, हारमोनियम आदि म्यूजिकल आइटम: 9719606011
































