पुलिस मुठभेड़ ,घायल 25 हजार के इनामी बदमाश सहित दो दबोचे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ नगर व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम की शुक्रवार की सुबह मोदीनगर रोड पर बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशों को धर दबोचा।पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, अवैध चाकू व बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हापुड नगर पुलिस व जनपदीय एस ओ जी को पुलिस टीम संयुक्त रूप से मोदीनगर रोड पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिए और भाग खडे हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई और 25 हजार रूपए का एक इनामी बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल सहित दोनों बदमाशो को धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम मोबीन कुरेशी उर्फ मोबीन मूंछ पुत्र मोहम्मद अहमद (घायल) व सुलेमान पुत्र नवाब जान निवासीगण मोहल्ला बजरिया खानसामा थाना कोतवाली गंज जनपद रामपुर बताया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश मोबीन कुरेशी शातिर किस्म का अपराधी है, जो जनपद बुलंदशहर के मु0अ0सं0 600/23 धारा 414,420,482,120बी भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित रहा था, जिस पर 25,000/- रुपए का पुरुस्कार घोषित था। गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























