👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और लोगों की तलाशी ली, संदिग्धों से पूछताछ की और जरुरी जानकारी हासिल की. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में और वाहन स्वामियों में जबरदस्त हड़कंप दिखाई दिया. बता दें कि बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जहां पुलिस ने बाइक सवारों, कार सवारों, पैदल घूम रहे लोगों से पूछताछ की और जबरदस्त चेकिंग की. कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस बल ने लोगों से बातचीत भी की और जरूरी सुझाव मांगे.





























