जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पीआरवी के दो जवानों को सम्मानित किया है. बता दें कि 19-04-22 की रात्रि को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि मकान खाली करने को लेकर परिवार के लोगों में मारपीट हो रही है एवं आरोपी तमंचा लेकर मारने के लिए घूम रहे हैं.तत्काल पीआरवी द्वारा अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को मय तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पीआरवी कर्मियों की तत्तपरता से कोई घटना घटित नहीं हुई जिसके लिये पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पीआरवी 2991 के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.























