
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव छिजारसी निवासी पुलिसकर्मी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि सिपाही लंबे समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित था जिसने पिलखुवा के जीएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से परिजनों के साथ-साथ पुलिस महकमें में भी मातम पसरा है।
गांव छिजारसी के रहने वाले अवनीश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे जिनकी वर्तमान में ड्यूटी शामली में थी। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे जिनका उपचार चल रहा था। हाल बिगड़ता पर उन्हें पिलखुवा के जीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

































