👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम को क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। बाबूगढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का परखा और लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और क्षेत्र में शांति बनाए रखें। यदि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़ती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कुचेसर रोड चोपला, रसूलपुर, उदयपुर, वनखंडा, छतनौरा, मोहम्मदपुर, आजमपुर, मुबारकपुर आदि में फ्लैग मार्च किया।


























