👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने हापुड़ के व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस व्यापारियों व व्यापार की सुरक्षा के लिए संकल्प बद्ध है। व्यापारियो के सहयोग से पुलिस बदमाशों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र रविवार को हापुड़ के व्यापारियों के साथ सम्पन्न हुई एक मासिक बैठक में बोल रहे थे। बैठक में व्यापारियों ने स्थान-स्थान पर पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की चैकिंग करने की मांग की है। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि अनावश्यक रुप से यदि पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न करेगी तो सहन नहीं किया जाएगा।व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, जगदीश प्रधान, गोविंद अग्रवाल, अशोक बबली आदि ने अपर पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।


























