हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों और 15 अगस्त के मद्देनजर हापुड़ में पुलिस ने जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। हापुड़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस ने शुक्रवार की शाम को हापुड़ के अतरपुरा चौपला, गोल मार्किट, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन आदि पर चैकिंग की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनका सामान चैक किया। पुलिस ने इस दौरान होटल में जाकर रजिस्टर भी चैक किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह, महिला पुलिस, डॉग स्कॉड और पुलिस बल ने मिलकर जगह-जगह चैकिंग की। स्कूटर, बाइक, ट्रेन, प्लेटफार्म, दुकान, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया और लोगों को नियमों का पालन करने के लिए कहा।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































