👁 0 views Views
पुलिस ने वाहनों के लॉक चेक किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वाहन चोरी ना हो इसी उद्देश्य के साथ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है और बैंकों आदि क्षेत्रों के बाहर खड़े वाहनों के लॉक को चेक कर रही है। यदि किसी वाहन का लॉक खुला मिलता है तो पुलिस वाहन स्वामी को कड़ी चेतावनी देती है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर खड़े वाहनों के लॉक को सिपाही ने चेक किया। पुलिस का कहना है कि कई लापरवाह वाहन स्वामी ऐसे हैं जो बिना लॉक के ही अपना वाहन छोड़ जाते हैं। ऐसे में वाहन चोरी की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। यदि वाहन सही तरीके से लौक होंगे तो चोरी की वारदातों में कमी लाई जा सकती है।




























