👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले पुलिस की कड़ी नजर से बच नहीं पा रही है। इसके लिए पुलिस शहरी व ग्रामीण इलाकों में दिन-रात गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही है और न सुधरने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर आर्थिक दंड वसूल रही हैं।
हापुड़ पुलिस ने अभियान के तहत शनिवार की रात को 51 लोगों के चालान कर 51 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हाथों व आस-पास सफाई रख कर ही कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:






























