👁 0 views Views
महिला गांजा बेचती हुई पुलिस ने पकडी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड नगर पुलिस ने एक महिला को नवी करीम में गांजा बेचते हुए पकड़ लिया।आरोपी तमन्ना है जो गढ़मुक्तेश्वर के गांव सरूरपुर से हापुड आकर मौहल्ला नवी करीम में रह रही थी और मादक पदार्थ बेचने के धंधे में लिप्त थी।पुलिस ने महिला के कब्जे से एक किलो 720 ग्राम गांजा बरामद किया है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी महिला तमन्ना को जेल भेज दिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























