हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो चाकू लेकर घूम रहे थे।पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी जनपद बुलंदशहर के गांव मथुरा नांगल के कलेवा व रणवीर हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
























