👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड के अल्मोड़ा से घर से भागी दो सगी बहनों को एक यात्री की सूचना पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पकड़ लिया। मंगलवार की देर शाम उत्तराखंड डिपो की एक बस अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए जा रही थी। बस में सवारी युवती ने सहयात्री के मोबाइल से अपने परिजनों को कॉल की और उन्हें दिल्ली जाने के बारे में बताने के बाद फोन काट दिया।
थोड़ी देर बाद युवक के फोन पर युवती के परिजनों का कॉल आया और उन्होंने बताया कि दोनों बेटियां घर से बिना बताए लापता हो गई हैं। इसके बाद युवक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बहनों को पकड़ लिया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093



























