👁 0 views Views
मिलावटी शराब के धंधेबाज दो सगे भाई पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने जंगल में नकली व मिलावटी शराब तैयार कर सप्लाई करने वाले दो सगे भाइयो को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची वअपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अपमिश्रित व कच्ची शराब बनाने वाले दो धंधेबाज को जंगल से गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 120 लीटर कच्ची शराब व 800लीटर लहन तथा कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है।आरोपी गांव भगवन्त पुर के हरबक्श सिंह व दारा सिंह है जो जंगल मे नकली व मिलावटी शराब तैयार करके बेचते थे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























