दो बाइक लुटेरें पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक कम्पनी के बायलर आपरेटर के साथ 17 अप्रैल को हुई लूटपाट की घटना का थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम बदमाशों की खोज में गश्त कर रही थी कि पुलिस के हत्थे दो बदमाश चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता के गांव सैंगली की शुभम् उर्फ गोलू, तथा जनपद मेरठ के थाना गंगानगर के बक्सर आटो स्टेड का अभिनव उर्फ यश है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक तमंचा व लूटी हुई बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार एलाईस कम्पनी उपैड़ा में बायलर आपरेटर के पद पर तैनात सोनू 17 अप्रैल को ड्यूटी समाप्त कर जनपद मेरठ के गांव सोना बाइक पर घर लौट रहा था कि गांव मुक्तेश्वरा के पास एक स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने सोनू को ओवर टैक करके रोक लिया और बदमाश उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

हापुड़ के वार्ड-23 से महेश कुमार एडवोकेट उगता सूरज के साथ मैदान में


































