👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जनपद की पुलिस ने सटोरियों व जुआरियों के विरुद्ध अभियान छेड़ा हुआ है। पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा पर्चियां, 4170 रुपए नकद आदि बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस ने मौहल्ला कासिमपुरा नल वाली गली के पास से मुखराम के बेटे भोभल को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1270 रुपए नकद, सट्टा पर्ची, बरामद की है।
बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव शेरपुर के शादिक को 2500 रुपए, सट्टा पर्ची तथा कस्बा बहादुरगढ़ के शाहजमा को 370 रुपए व सट्टा पर्ची के साथ धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि सटोरियों को बख्शा नहीं जाएगा।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit

































