VIDEO: खुले में, गाड़ी में शराब पीने वालों को पुलिस ने दबोचा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में चोरी छिपे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने बीती शाम जबरदस्त कार्रवाई की। इस दौरान गाड़ियों में, सार्वजनिक जगहों पर, रेहड़ी पटरी पर, बेधड़क शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने जमकर कार्रवाई की और 26 के खिलाफ 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जब पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों को दबोचा तो लोग तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। इस दौरान एक ने तो कहा कि वह लिमिट में है… लिमिट में है और लिमिट में है… पुलिस को देखकर एक बोला कि रात के समय वह ड्राइविंग सीख रहा है। पुलिस ने भी इस दौरान जमकर कार्रवाई की और सभी को हिरासत में लेकर हापुड़ कोतवाली ले आई।
नववर्ष को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है। इन सभी के खिलाफ पुलिस निरंतर अभियान चला रही है जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने यह अभियान छेड़ दिया है।

 








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!