👁 0 views Views
चोरी में लिप्त बदमाश को पुलिस ने पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुई एक चोरी के सिलसिले में एक बदमाश को पकड़ लिया जिसके कब्जे से 25 सौ रुपए नकद बरामद किए हैं।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने धारा 380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 2,500/- रुपये नकदी बरामद किये हैं।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला उपाध्याय नगर का नन्हे उर्फ सलीम है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT






























