हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चोरी के वाहनों के पुर्जे बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन बाइक व बाइकों के पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया। हापुड़ थाना देहात पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि काली नदी पुल के पास एक दुकान पर चोरी की बाइकों को काटकर उनके पार्टस बेचने का धंधा होता है। इस सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और दुकान से गांव मुरादपुर निजामसर के सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकान से तीन बाइक व अन्य बाइकों के टायर मोटर साइकिल की टंकी, चेन कवर, शोकर, लाइटें आदि पार्ट्स बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के वाहन कोड़ियों के भाव खरीदकर उनके पार्ट्स बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने आज आरोपी को जेल भेज दिया है।



























