दुपहिया वाहन को रेल का डिब्बा बनाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,बाइक सीज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली के अन्तर्गत एक दुपहिया वाहन को रेल का डिब्बा बनाकर सड़क पर ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ाता हुआ घूम रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
जनपद हापुड़ में एक बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त बाइक का 9,500/- रुपये का चालान किया।थाना सिम्भावली पुलिस ने बाइक चालक को धर दबोचा।आरोपी गांव बीरमपुर का आरिफ है।पुलिस ने बाइक को भी सीज कर दिया है।
हापुड़ पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो वर्ना कडी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस इससे पहले भी इस प्रकार के अनेक वाहन का चालान कर चुकी है।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


































