👁 0 views Views
ग्रामीण इलाकों में चोरी छिपे शराब बेचते पुलिस ने पकड़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ के गांव उपैडा व रसूलपुर में चोरी छिपे शराब बेचने वाले धंधेबाजो को पुलिस ने अलग-अलग स्थान से धर दबोचा।पुलिस ने दोनों के कब्जे से 42 पव्वे शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध शराब के 42 पव्वे बरामद किए है।आरोपी गांव उपैडा का भीम व रसूलपुर का संजीव उर्फ कलवा है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























