👁 0 views Views
नई शिवपुरी व गोल मार्केट में चाकू लेकर घूम रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को धर दबोचा।पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है।आरोपी अतरपुरा के सुन्दर व सोनू है जो नई शिवपुरी में देवी मंदिर के पास चाकू लेकर घूम रहे थे।तीसरा आरोपी किला कोना हापुड का राजा है जो चाकू के साथ गोल मार्केट से पकडा गया।पुलिस ने तीनों चाकू बाजों को जेल भेज दिया है।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102





























