हापुड़, सीमन ( ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छोटा हाथी, दो पम्प सेट, 20 लोहे के सरिया, दो कलटीवेटर और एक बाइक के पार्टस बरामद किए है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गश्त के दौरान एक छोटे हाथी में सवार चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा। आरोपी थाना बाबूगढ़ के गांव वनखंडा अकरम, कोटला सादात का आदिल, मौहसीन व अरजीन है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के बदमाश है और विभिन्न स्थानों पर चोरी करने के आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छोटे हाथी में लदा हुआ लाखों रुपए मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह विभिन्न स्थानों से सामान चोरी कर ले जाते है और फिर चोरी के सामान को बेचकर अपना खर्च चलाते है।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606


























