आनलाइन ठगी में लिप्त चार ठग पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो दुकानदारों से सामान खरीद कर आनलाइन भुगतान करता था और फिर दुकानदार के एकाउंट लोगिन आइडी को धोखाधड़ी से अपने मोबाइल में लागिन करके धन राशि को वापिस ले लेता था। पुलिस ने गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात हजार रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, 4 आधार कार्ड, तीन विजिटिंग कार्ड एक होंडा सिटी गाड़ी बरामद की है। बदमाशों ने जनपद हापुड़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में आनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर 47 शिकायतें दर्ज है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि जनपदीय साइबर सैल व बाबूगढ़ पुलिस संयुक्त रुप से रविवार को सिम्भावली कट के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक लग्जरी गाड़ी में सवार चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश आनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग निकले। पकड़े गए आरोपियों में जनपद मेरठ के थाना रोहटा के जवाहर नगर का विजय गर्ग, व रिठानी का वैभव गोयल, रोहताश नगर शादरा गौतम शर्मा, दिनापुर अलीगढ़ का प्रह्लाद है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए ठगों ने कस्बा बाबूगढ़ के पुनीत कुमार सिंघल की दुकान से सितम्बर-अक्तूबर माह में एक लाए 90 हजार रुपए, तथा कस्बा गढ़मुक्तेश्वर में तनु गोयल की दुकान से 68 हजार 9 सौ रुपए की आनलाइन ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502




























