हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ पुलिस द्वारा जुएं के ठिकानों के विरुद्ध चलाए जा रहे एक अभियान के तहत पुलिस ने जुए के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जुए के अड्डे से चार जुआरियों को रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने मौके से ताश व 3670 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि सूचना पर हापुड़ कोतवाली के दरोगा अजयवीर सिंह, दरोगा राजीव कुमार व दरोगा विकेश कुमार ने पुलिस दल के साथ जुए के एक ठिकाने पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से कोटला मेवातियान के इमरान व सनी तथा रामगढ़ी जौगेंद्र व गांव सलाई के आसमौहम्मद को धऱ दबोचा। पुलिस ने जुए के ठिकाने से 3670 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की है।
पुलिस को इनपुट मिला था कि इस जुए के ठिकाने पर लोग जुआ खेलने टूव्हीलर पर सवार होकर आते है। जुए के अड्डे के संचालक ने जुआरियों को पुलिस से पूर्व सुरक्षा की गारंटी दे रखी।
खास बात ये है कि जुए के अड्डे के बारे में पुलिस द्वारा जारी प्रैस नोट में उस स्थान का खुलाना नहीं किया गया है जहां यह जुए का ठिकाना चल रहा था। पुलिस ने यह भी नहीं बताया है कि जुए के इस ठिकाने का संचालक कौन है। पुलिस प्रैस नोट में बताया गया है कि पांच पुलिस कर्मियों की टीम ने जुए के ठिकाने पर छापा मारा और चार जुआरी पकड़े गए।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























