👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस के एक बदमाश चोरी का सामान ले जाते समय हत्थे चढ़ गया। आरोपी हापुड़ के कन्हैया पुरा का तुषार है जिसके कब्जे से पुलिस ने ई-रिक्शा, छोटा जनरेटर व वाशिंग मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया।





























