👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में किन्हीं कारण से गोवंश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बछड़े का शव दो दिनों तक पड़ा रहा। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और गौ रक्षक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गड्ढा खोदकर गोवंश के शव को दबाया।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोवंश का शव क्षेत्र में पड़ा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी तो हो ही रही है। साथ ही जंगली जानवर भी गौवंश के शव को नोच रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदकर गोवंश के शव को दबाया।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























