हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने 18 माह में दो गुना धन करने का लालच देकर अथाह सम्पत्ति एकत्र करने वालै निफ्टैक गलोबल कम्पनी के नौ डायरेक्टरों की सात करोड़ 24 लाख रुपए 2 हजार रुपए मूल्य की सम्पत्ति को कुर्क किया है।
पुलिस ने बताया कि निफ्टैक ग्लोबल कम्पनी के डायरेक्टर अशोक कुमार, धर्मपाल, सुषमा, सुनीता, संजीव, मुकेश, दिनेश, अशोक व चद्रकिरण ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर अथाह सम्पत्ति एकत्र की है। आरोपियों को विरुद्ध दर्जनों मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत उक्त सम्पत्ति को कुर्क किया है। इसके अतिरिक्त आरोपियों की जनपद बुलंदशहर, गाजियबाद, नोएडा व अमरोहा में करीब 18 करोड़ रुपए की सम्पत्ति और बैंक खातों का पता चला है। जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर 18 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति को भी कुर्क किया जाएगा।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041

























