चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दो दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बाइक बरामद की है जो चोरी की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस दौमी चौराहे के पास चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवाद दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दोनों बाइक सवारों को रोक लिया। पकड़े गए बदमाश हापुड़ के मौहल्ला कृष्ण विहार प्रियांशु तथा गांधी विहार का आंशू है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से बरामद बाइक चोरी की है जिसके कोई पेपर्स उनके पास नही है।
























