👁 0 views Views
पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुआ पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोच कर उनके कब्जे से बाइक व हथियार बरामद किए है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस पबला चौराहा पर चैकिंग कर रही थी कि बाइक सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गये।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल,अवैध चाकू व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।पकड़े गये बदमाश गांव हिम्मत नगर दीपा के शाहरुख व शौकीन है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

































