पुलिस ने दो मोबाइल चोर दबोचे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं चोरों,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी के 03 मोबाइल फोन, 2260 रूपये नकद व दो चाकू बरामद किए हैं।
हापुड पुलिस जगह-जगह चैकिंग कर रही थी कि बुलंदशहर रोड पर स्थित पुरानी चुंगी से दो बदमाश पुलिस ने दबोच लिए।आरोपी कोटला मेवातियान हापुड का समीर व मोती कालोनी हापुड का बिलाल है।पकड़े गये बदमाशों ने हापुड में हुई दो चोरी की घटनाओं में अपना हाथ स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Special Offer: Hungry Hackers दे रहे हैं 20% की छूट: 7248676869


























