👁 0 views Views
शराब के दो धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ पुलिस ने शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने धंधेबाजों के कब्जे से 44 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दो शराब के धंधेबाजों को अलग-अलग स्थान से धर दबोचा जिनके कब्जे से 44पव्वे अवैध शराब बरामद की है।आरोपी गांव सिकंदरपुर काकौडी के ब्लू चौधरी व रवि किरण है।आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शराब बेचना स्वीकार किया है।पुलिस का धंधेबाजों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























