राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरे पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोबाइल फोन पर बात करते हुए जाने वाले राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना पिलखुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल, दो चाकू, तथा लूटपाट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने मोबाइल लुटेरों की गिरफ्तारी जीएस हास्पिटल कट के निकट से की है। पुलिस ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस मोबाइल लुटेरों की तलाश में गश्त कर रही थी कि तीन लुटेरें पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश थाना पिलखुवा के मौहल्ला सदीकपुरा के शाजिद, अमन, व राजा है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे सड़क किनारे मोबाइल पर बात करते हुए जाने वाले राहगीरों से मोबाइल झपट कर भाग खड़े होते है। लूटे गए मोबाइल को वे बेच कर आर्थिक लाभ कमाते है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























