हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक परचून की दुकान से 12 वर्षीय बच्ची को थप्पड़ मारकर मोबाइल छीनने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और छुरा भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभिषेक सागर निवासी मोहल्ला आर्य नगर पिलखुवा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि रविवार की दोपहर जाटान की मढ़ेया में 12 साल की किशोरी परचून की दुकान पर बैठी हुई थी। तभी आरोपी 500 रुपए खुलवाने के बहाने दुकान पर पहुंचा और उसके बाद उसने पीड़िता को थप्पड़ मारकर हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। मामले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और चंडी फाटक रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल और छुरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

































