👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया और जमकर सबक सिखाया। हापुड़ पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने एक कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार चालक बाइक में टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहा था। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कार चालक को पकड़ लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।






























