
👁 0 views Views
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने 15 दिन पहले इन्द्रलोक कॉलोनी स्थित टिम्बर व्यापारी के मकान में हुई चोरी की घटना में वांछित व फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
जिसके कब्जे से चोरी किए गए 3,80,000/- रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी हापुड के मौहल्ला गंगापुरा का मन्नु सिंह है।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त घटना में चोरी किए गए आभूषणों को मुथूट फाइनेंस पर गिरवी रखकर 5,08,000/- रुपये का लोन लेना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


























