घर में घुस कर छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान नया बाईपास हाईवे से घर में घुस कर छेड़छाड़ के एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने थाना सिम्भावली के गांव औरंगाबाद के हरेंद्र को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है। थाना सिम्भावली पुलिस सिखैड़ा नया बाईपास पर चैकिंग कर रही थी कि गांव औरंगाबाद का हरेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर गांव में ही एक परिवार में घुस कर छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536


























