👁 0 views Views
कच्ची शराब का धंधेबाज पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिसी को कच्ची शराब के धंधे पर एक इनपुट मिला था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नया गांव के जंगल में छापा मार कार्रवाई की और प्लास्टिक की केन में कच्ची शराब के साथ नया गांव इनायतपुर के रुपेंद्र उर्फ रुपेश को धर दबोचा। आरोपी पहले भी शराब के धंधे व गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347





























