हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मधुबन कॉलोनी में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से मृतका और उसके पति का पर्स, जरूरी कागजात आदि बरामद किए हैं। प्रेम प्रसंग के चलते योजनाबद्ध तरीके से वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि मामला चार सितंबर का है जब 35 वर्षीय ममता का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रदीप पुत्र केशव पाल सिंह निवासी करीमपुर गढ़ को गिरफ्तार कर लिया जो फिलहाल मेरठ के खरखौदा के काशीराम कॉलोनी में रह रहा था।
बताते चलें कि ओमप्रकाश की बेटी ममता की शादी बाबूगढ़ के ही मधुबन कॉलोनी में हुई थी। ममता का पति शिवकुमार किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। शिव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है जो फिलहाल शामली में तैनात हैं। ममता की एक बेटी और एक बेटा है जो अपने दादा और नाना के पास रहते हैं।
शनिवार को ममता घर में अकेली थी कि इसी बीच किसी समय आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया जो कि मृत अवस्था में जमीन पर रविवार को पड़ी मिली। पुलिस ने सर्विलेंस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम की सहायता से आरोपी को ढूंढ निकाला जिससे मृतका और उसके पति का पर्स, जरूरी दस्तावेज आदि बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते योजना बद्ध तरीके से महिला की हत्या को आरोपी ने अंजाम दिया।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























