हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो करीब 9 चोरियों में वांछित चल रहा था। जनपद मथुरा के कस्बा नौहझील का साजिद बाबूगढ़ के मैन बाजार में रह कर जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बाबूगढ़ पुलिस बछलौता रोड पर गश्त कर रही थी कि साजिद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है पुलिस ने साजिद को जेल भेज दिया है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS




























