👁 0 views Views
जिला बदर को पुलिस ने दबोचा
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ पुलिस ने एक ऐसे जिला बदर को धर दबोचा जो चोरी छिपे जनपद की सीमा में रह रहा था।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक जिलाबदर को सलारपुर पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव पल वाडा का प्रमोद कुमार है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288





























