अवैध शराब के धंधे में लिप्त धंधेबाज पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त 5 धंधेबाजों को दबोच कर उनके कब्जे से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ पुलिस ने चैकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी गढमुक्तेश्वर के मीरा की रेती का शाहरुख व आरिफ गांव सलोनी का रोहित तथा थाना स्याना के नया गांव के अमरपाल व देवेंद्र हैं।पूछताछ के दौरान धंधेबाजों ने पुलिस को बताया कि वे अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करके इलाके में बेचते हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540






























