
घर पर फायरिंग के आरोप की पुलिस कर रही गहनता से जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर के पास के रहने वाले युवक ने कुछ लोगों पर घर पर फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोप के बाद पिलखुवा पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी आदि की मदद से जल्द ही जांच पूरी की जाएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिलखुवा के रहने वाले विशाल पुत्र राज किशोर ने बताया कि कुछ दिन पहले उससे किसी ने बाइक मांगी। बाइक न देने पर आरोपियों ने अब उसके घर पर फायरिंग कर दी और फायरिंग के साथ-साथ विशाल की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। यह मामला 14 अक्टूबर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
































