हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस प्रशासन धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरो को हटवाने की अपील कर रहा है. इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया हुआ है. सरकार की सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर धार्मिक स्थलों पर धर्म गुरुओं से लाउड स्पीकर की आवाज को सीमित रखने तथा कहीं-कहीं स्पीकर को हटाने की अपील कर रहा है. इसी कड़ी में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार विष्ट ने गुरुवार की रात क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर जाकर सभी से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की. पुलिस ने इस दौरान डिपो रोड समेत कई इलाकों में जाकर निरीक्षण भी किया.
गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल
🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…
Read more






















