पुलिस ने गश्त के दौरान की शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली व शब्बे-ए-बारात त्यौहार शांति पूर्वक व साम्प्रदायिक सौहार्द शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद भर में पुलिस गश्त कर रही है और सर्किल आफीसर की अगुवाई में थानों में शांति समितियों की बैठक कर सहयोग की अपील कर रही है.
प्रतिदिन गश्त करने के क्रम में सोमवार की रात को अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसौदिया व हापुड़ कोतवाल संजय पांडे ने पुलिस बल के साथ हापुड़ नगर के विभिन्न बाजारों में पैदल गश्त की और मुख्य मार्गो पर वाहनों की चैकिंग की गई। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि उदंडियों को बख्शा नहीं जाएगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विमेश गोयल की अपील

































